441 . 01 सितंबर 2016 को लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत भारतीय थल सेना के उप प्रमुख बन गए। वो इससे पहले दक्षिण पश्चिमी कमान के कमांडर थे। इनसे पहले लेफ्टिनेंट जनरल एमएमएस राय सेना के उपप्रमुख थे।
442. 02 सितंबर 2016 से सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली में पहला ब्रिक्स फिल्म समारोह शुरू हो गया।
443. 03 सितंबर 2016 को भारत कजाखस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास प्रबल दोस्तकी 2016 शुरु हो गया
444. 03 सितंबर 2016 को गुमथाला गढ़ हरियाणा का पहला वाईफाई हॉटस्पॉट गांव बन गया।
445. 03 सितंबर 2016 को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीजू कन्या रत्न योजना’ की शुरुआत की।
446. 04 सितंबर 2016 को वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस ने मदर टेरेसा को संत घोषित कर दिया।
447. 04 सितंबर 2016 को भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने सन्यास लेने की घोषणा कर दी। वो 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में भारत की तरफ से खेलते थे।
448. 04 सितंबर 2016 को उर्जित पटेल भारतीय रिज़र्व बैंक के 24 वें गवर्नर बन गए।
449. 04 सितंबर 2016 को हरियाणा सरकार ने घोषणा की कि साक्षी मलिक को रोहतक में स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में कुश्ती डायरेक्टर नियुक्त किया जायेगा
Like our website on Facebook
Advertisements
Hindi GK Questions Answers
450. 04 - 05 सितंबर 2016 को चीन के हांगझाऊ शहर में जी- 20 समिट 2016 का आयोजन हुआ।
451. 05 सितंबर 2016 को भारतीय खिलाडी मिश्रित जोड़ी (प्रणव जेरी चोपड़ा एवं एन सिक्की रेड्डी ) ने ब्राजील ओपन ग्रैंड प्रिक्स 2016 जीत लिया।
452. 05 सितंबर 2016 को भारत मूल की युवती प्रियंका योशिकावा मिस जापान 2016 बन गयी।
453. 06 सितंबर 2016 को ब्रिक्स फिल्म समारोह में थीथी को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया।
454. 06 सितंबर 2016 को पश्चिमी ओडिसा में नवाखाई त्यौहार मनाया गया।